जमीन विवाद को लेकर मारपीट, एक दूसरे पर केस

Updated at : 17 Mar 2026 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद को लेकर मारपीट, एक दूसरे पर केस

प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत अंतर्गत खरबन्ना कब्रिस्तान के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होते-होते मारपीट हो गयी

विज्ञापन

हसनगंज. प्रखंड स्थित ढेरुआ पंचायत अंतर्गत खरबन्ना कब्रिस्तान के समीप जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी होते-होते मारपीट हो गयी. इसमें पीड़ित पक्षों ने हसनगंज थाना में आवेदन देकर इंसाफ की गुहार लगायी है. मौके पर पीड़ित पक्ष शेख हसनैन ने हसनगंज थाना को लिखित आवेदन दिया है कि मैं खरबन्ना कब्रिस्तान समीप जो मेरे दादा के नाम से जमीन है और मैं अपने खेत में पटवन व आल बांध रहा था. इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा जान मारने की नीयत से खेत पर आया व गाली गलौज देते हुए लाठी एवं रड से प्रहार कर दिया. मुझे मेरे ही खेत में गिरा दिया. इसी जमीन पर पहले भी मारपीट हुई थी. साथ ही मुकदमा भी हुआ है. मारपीट में मेरे कमर में काफी चोटें आई है. वही हो हल्ला होने पर मेरे परिजन आए और मुझे इलाज हेतु हसनगंज पीएचसी लाया तथा मेरा उपचार हुआ. उपचार के बाद थाने में आवेदन दे रहा हूं. यह जमीन मेरे बाप दादा का है और मेरा दखल कब्जा भी है. साथ ही मामले को लेकर दूसरे पक्ष के द्वारा भी थाना में मारपीट का आवेदन दिया गया है. मौके पर शेख हसनैन ने थाना में आवेदन देकर उचित जांच कर दोषियों पर कारवाई करने की मांग की है. थाना प्रभारी निक्की ने कहा कि दोनों पक्षों द्वारा मारपीट को लेकर आवेदन दिया गया है. मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन