गोपाल पट्टी चौक के समीप 8.92 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 06 Jun 2026 6:54 PM
विज्ञापन
फलका पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8.92 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
फलका.
फलका पुलिस ने मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए 8.92 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई शनिवार को थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी चौक के समीप स्टेट हाईवे-77 पर गुप्त सूचना के आधार पर की गयी. थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मीरगंज की ओर से एक व्यक्ति टोटो से स्मैक लेकर फलका की ओर आ रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हो गयी और गोपालपट्टी चौक के समीप घेराबंदी कर वाहन जांच अभियान शुरू किया गया. इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखते ही भागने लगा. उसके हावभाव संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस बल ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया. पूछताछ के बाद उसकी तलाशी ली गयी. जिसमें उसके जेब से 8.92 ग्राम स्मैक बरामद हुआ. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम पता पूछने पर वह अपना नाम अजय मंडल साकिन गोपाल पट्टी बताया. पुलिस ने बरामद स्मैक को जब्त कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि स्मैक की खेप कहां से लाई गई थी. इसे किसे पहुंचाया जाना था. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा. किसी भी कीमत पर अवैध मादक पदार्थों के कारोबार को पनपने नहीं दिया जायेगा. पुलिस की इस कार्रवाई से नशा तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










