5 लीटर शराब संग तस्कर गिरफ्तार, चार शराबी धराये

Updated at : 21 Jan 2026 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
5 लीटर शराब संग तस्कर गिरफ्तार, चार शराबी धराये

5 लीटर शराब संग तस्कर गिरफ्तार, चार शराबी धराये

विज्ञापन

कोढ़ा रौतारा पुलिस ने क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक शराब सहित सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी के दौरान दिलीप ऋषि पिता विजय ऋषि को उसके घर से पांच लीटर देसी शराब बेचते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. दूसरी कार्रवाई में प्रेमचंद्र मंडल पिता लखन मंडल, कृष्णा मंडल पिता गजलु मंडल, मुकेश मंडल पिता कोकिल मंडल सभी पलटनिया निवासी को देसी शराब पीते पुलिस ने पकड़ा. गिरफ्तार सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय कटिहार में उपस्थापन हेतु भेज दिया. रौतारा थानाध्यक्ष लालसार बिंद ने बताया कि क्षेत्र में शराब बेचने एवं शराब पीने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन