44.250 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त

44.250 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, वाहन जब्त
प्राणपुर रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि बीआर 11 एजेड 5210 नंबर के चार चक्का वाहन से 44 लीटर 250 एमएल विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. पश्चिम बंगाल से महानंदा चेक पोस्ट के रास्ते से कटिहार की ओर जाने के क्रम में रोशना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महानंदा चेक पोस्ट के समीप एनएच 81 मुख्य सड़क पर रोशना पुलिस ने नाकाबंदी कर 44 लीटर 250 एमएल विदेशी शराब के साथ एक तस्कर अभिषेक पासवान उम्र तकरीबन 24 वर्ष पिता राजेंद्र पासवान, बालू टोला फसिया, थाना नगर निवासी को जेल भेज दिया. चार चक्का वाहन को जब्त कर लिया है. पुलिस अवर निरीक्षक गोपाल राम के साथ कई पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










