छापेमारी में 22 बोतल विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

थाना पुलिस ने दियारा क्षेत्र में गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर विदेशी शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है.
कुरसेला. थाना पुलिस ने दियारा क्षेत्र में गुप्त सूचना पर कार्रवाई कर विदेशी शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने त्रिमोहनी संगम गंगा के तट से बाइस बोतल 16.5 लीटर विदेशी शराब बरामद कर तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद शराब रायल स्टेज ब्रांड का है. तस्करी के आरोप में गिरफ्तार अभिषेक कुमार मंडल नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के तीनटैंगा गांव का निवासी बताया गया है. सूत्रों का कहना है कि तस्कर झारखंड से गंगा के रास्ते नाव से तस्करी का शराब लाकर अवैध ढंग से बिक्री करने का कार्य करता है. बताया जाता है कि सीमावर्ती जिले और दियारा क्षेत्र के कई गिरोह शराब तस्करी के अवैध धंधे में लिप्त है. गंगा के रास्ते नाव से तस्करी के कार्य में पुलिस पकड़ में आने का खतरा कम होता है. शराब तस्करी का धंधा दियारा क्षेत्रों में फलता फूलता आ रहा है. इसके पूर्व दियारा क्षेत्रों से पुलिस ने विदेशी शराब बरामद कर तस्करों को गिरफ्तार किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










