20.835 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 07 Jun 2026 5:48 PM
विज्ञापन
रोशना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महानंदा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर एक बाइक से विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है
विज्ञापन
कटिहार के प्रतिनिधि के अनुसार
रोशना थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर महानंदा चेक पोस्ट पर वाहन चेकिंग अभियान चला कर एक बाइक से विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार कर रविवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार रौशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी के निर्देश पर रौशना थाना पुलिस कटिहार बंगाल सीमा पर महानंदा पुल के समीप बने चेक पोस्ट पर पुलिस वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चला रखी थी.इसी दौरान एक बाइक को देखकर पुलिस को संदेह हुआ. चेक पोस्ट पर तैनात पुलिस बल ने उसे रोकते हुए उसकी गाड़ी की तलाशी ली. जिस क्रम में उसकी गाड़ी से 20.835 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. शराब मिलते हैं पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है.
इस संदर्भ में रोशना थाना अध्यक्ष मासूम कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर सौरभ कुमार पासवान पिता जयप्रकाश पासवान बालू टोला फसिया थाना नगर निवासी के विरुद्ध स्थानीय थाना में उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










