15.67 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

नगर थाना पुलिस ने कुलीपाड़ा में छापेमारी कर स्मैक तस्कर को 15.67 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है
विज्ञापन
कटिहार.
नगर थाना पुलिस ने कुलीपाड़ा में छापेमारी कर स्मैक तस्कर को 15.67 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है. नगर थाना अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह को स्मैक तस्कर की सूचना मिली. उक्त सूचना का सत्यापन कर उनके निर्देश पर नगर थाना पुलिस की एक टीम ने कुलीपाड़ा वार्ड नंबर 20 में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस में अमन खलीफा पिता पंकज खलीफा को 15.67 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया. पुलिस ने उसके दो मोबाइल तथा 1700 नगद रुपया जब्त कर लिया. थानाध्यक्ष सुमन सिंह ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर के विरुद्ध एनडीपीसी एक्ट के तहत कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










