जनता दरबार में सात में छह मामलों का हुआ निष्पादन
Author Rajkishor k
Updated:
विज्ञापन

अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन अंचल पदाधिकारी श्यामसुंदर साह की अध्यक्षता में आयोजित हुई
विज्ञापन
बारसोई.
अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन अंचल पदाधिकारी श्यामसुंदर साह की अध्यक्षता में आयोजित हुई. भूमि विवाद से संबंधित कुल सात आवेदन प्राप्त हुए. जिनमें से छह मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया. इससे फरियादियों को राहत मिली और लंबे समय से चल रहे विवादों के समाधान की दिशा में सकारात्मक पहल हुई. जनता दरबार में आबादपुर, बारसोई एवं कचना पंचायत से जुड़े भूमि विवाद के मामलों की सुनवाई की गयी. सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बातें सुनी गईं तथा उपलब्ध दस्तावेजों और राजस्व अभिलेखों के आधार पर मामलों का निपटारा किया गया. बारसोई के सुल्तानपुर निवासी फिरोज शेख एवं सलाउद्दीन के बीच रैयती भूमि से जुड़े विवाद का भी निष्पादन किया गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










