सोहरागाछी में आग लगने से छह परिवारों के घर जले

Updated at : 28 Sep 2025 7:04 PM (IST)
विज्ञापन
सोहरागाछी में आग लगने से छह परिवारों के घर जले

सोहरागाछी में आग लगने से छह परिवारों के घर जले

विज्ञापन

बलिया बेलौन आजमनगर प्रखंड के पिंढाल पंचायत के सोहरागाछी गांव में शनिवार की रात अचानक आग लगने से जहरूल, सरवर, परवेज, सलमान, मंजूर, मुर्तजा का आवासीय घर सहित घर का सभी सामान जलकर राख हो गया. कारणों का पता नहीं चला है. आग की लपट इतनी तेज थी कि जब तक आग पर काबू पाया जाता तब तक सभी सामान जलकर राख हो गया. घर में रखा बर्तन, कपडा, अनाज, फर्नीचर आदि सामान जलकर राख हो गया. ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया. अग्निकांड की सूचना पाकर पंचायत प्रतिनिधियों ने पीडित परिवार से मिलकर हर संभव सहयोग करने का आश्वासन देते हुए इस की सूचना सीओ को देकर तत्काल राहत सामग्री देने की मांग की है. आपदा विभाग से सहयोग राशि देने की मांग की है. अग्नि कांड की घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे आ गये है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन