ePaper

शौचालय बनाने को लेकर विवाद में देवरानी ने किया आत्महत्या का प्रयास

Updated at : 25 Aug 2024 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
शौचालय बनाने को लेकर विवाद में देवरानी ने किया आत्महत्या का प्रयास

कोढ़ा थाना क्षेत्र के धमरेली में जेठानी और देवरानी के बीच शौचालय बनाने को लेकर हुआ विवाद में बीते शुक्रवार की रात देवरानी ने खुद को कमरे में बंद कर गले में फंदा डालकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया.

विज्ञापन

कटिहार. कोढ़ा थाना क्षेत्र के धमरेली में जेठानी और देवरानी के बीच शौचालय बनाने को लेकर हुआ विवाद में बीते शुक्रवार की रात देवरानी ने खुद को कमरे में बंद कर गले में फंदा डालकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया. उसे फंदा लगाते देख जेठानी के बच्चों ने इसकी सूचना उन्हें दी. इस बात की जानकारी मिलते ही जेठानी देवरानी के कमरे के गेट को तोड़कर उसे बाहर निकाल कर सदर अस्पताल में भर्ती कराया. जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है. प्राप्त जानकारी के अनुसार शौचालय बनाने को लेकर देवरानी व जेठानी में रविवार को विवाद हो गया. इसी आवेश में देवरानी रूबी ने खुद को कमरे में बंद कर गले में फंदा डालकर आत्महत्या का असफल प्रयास किया. जेठानी सविता के बच्चों ने ऐसा करते देख लिया, और इसकी जानकारी अपनी मां को दी. इसकी जानकारी मिलते हैं. वही जेठानी जो थोड़ी देर पहले देवरानी के साथ झगड़ रही थी, वह उसके कमरे के बाहर पहुंची और दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला. उसके पश्चात परिजनों क मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. जहां इलाज के बाद रूबी की जान बची. अस्पताल में जेठानी सविता झगड़ा की बात को स्वीकार करते हुए कहती है कि उनकी देवरानी का घर भी पास में ही है, जमीन के कुछ हिस्से को लेकर देवरानी से झगड़ा हो गया था लेकिन वह ऐसा करेगी उसने सोचा नहीं था. फिलहाल जेठानी सभी विवाद को भूल अपनी देवरानी की जान बचाने में जुटी रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन