आए हैं श्याम आये हैं, कर दो बेड़ा पार श्याम आए हैं...पर झूमे श्यामप्रेमी

Updated at : 09 Mar 2025 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
आए हैं श्याम आये हैं, कर दो बेड़ा पार श्याम आए हैं...पर झूमे श्यामप्रेमी

आए हैं श्याम आये हैं, कर दो बेड़ा पार श्याम आए हैं...पर झूमे श्यामप्रेमी

विज्ञापन

– बाबा श्री श्याम जी का 49 वां वार्षिक रंगारंग फाल्गुन उत्सव का रंगारंग आगाज कटिहार श्री श्याम मित्र मंडल कटिहार की ओर से रविवार को बाबा श्री श्याम जी का 49 वां वार्षिक रंगारंग फाल्गुन निशान उत्सव ””सेठ म्हारो सांवरो”” का आगाज बड़े ही धूमधाम के साथ स्थानीय अग्रसेन भवन मे हो गया है. श्री श्याम मित्र मंडल के अध्यक्ष अरुण परशुरामपुरिया, सचिव कमल शर्मा एवं पंकज तमाखुवाला ने बताया कि रविवार को सर्वप्रथम प्रातः नौ बजे बाबा श्याम जी की 51 घंटे की अखंड ज्योत के साथ पूजा पाठ का शुभारंभ हुआ एवं 121 निशान की पूजा की. पंडित सरोज शास्त्री, पंडित नीरज शर्मा, पंडित पवन जोशी, पंडित गौतम खंडेलवाल द्वारा यजमान गोपी तमाखुवाला से पूरे विधि विधान के साथ पूजा करायी. श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से इस त्रिदिवसीय महोत्सव को लेकर ””जय श्री श्याम”” के उद्घघोष से आसपास का पूरा इलाका श्याममय हो चुका है. भजन कीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय है. पूजा पाठ के उपरांत श्री श्याम अखंड ज्योति मंगल पाठ कटिहार के सुप्रसिद्ध भजन गायक अमित पोद्दार द्वारा वाचन किया गया. श्री गणेश वंदना से शुरुआत हुई. ””गजानन सरकार पधारो कीर्तन की सब तैयारी है”” फिर श्री श्याम पाठ ””अखंड ज्योत है अपार माया श्यामदेव की परवल छाया, जिसने मंगल पाठ कराया, श्याम देव की कृपा पाया. मंगल पाठ कार्यक्रम मे विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी अत्यधिक रही. उसके बाद रंगारंग भजनों की प्रस्तुति हुई जिसमें भजन कलाकार अमित पोद्दार, प्रवीण चौधरी (कटिहार), वर्षा गर्ग (दिल्ली) के द्वारा भजनों की प्रस्तुति हुई. साथ ही कोलकाता से पहुंचे मिलन रासलीला कलाकारों द्वारा भी मन को लुभाने वाला रास आयोजित हुई. दिल्ली से आयी भजन गायिका वर्षा गर्ग द्वारा की गयी प्रस्तुति ””आए है श्याम आए है, करदो बेड़ा पार श्याम आए है…, ””एक रात मैं दुखी होके, सो गया था रोते रोते…की प्रस्तुति पर श्रद्धालु झूम उठे. स्थानीय भजन गायक अमित पोद्दार द्वारा ” दरबार मेरे श्याम का, सबको बुला रहा, किस्मत मे जिनके श्याम है, बस वो ही आ रहा है…. तेरे चलाए से चले नैया गरीब की, तूने बदल दी है मेरी रेखा नसीब की प्रस्तुति ने वाहवाही लूटी. भजन गायक प्रवीण चौधरी ने ””चालों चालों जी ते खाटू दरबार कि बुलावो आयो है, यो मित्र मंडल परिवार बुलावे थाने उत्सव में की ने झूमने पर मजबूर कर दिया. कार्यक्रम में हुई इत्र की फुहार कार्यक्रम मे इत्र की फुहार एवं फूलो की वर्षा श्री श्याम प्रेमियों के बीच किया गया. इस कार्यक्रम का विशेष आकर्षण अखंड ज्योति, भव्य दरबार, अलौकिक श्रृंगार, रंग भरी धमाल, श्याम अखंड नित्य ज्योति पाठ, छप्पन भोग आदि का आयोजन भी श्याम दीवाने को आकर्षित की. रात्रि मे श्री श्याम रसोई का भी आयोजन हुआ. बड़ी संख्या मे श्याम प्रेमी इस उत्सव का आनंद ले रहे है. 49 वां निशान महोत्सव कार्यक्रम को पूर्णरूपेण सफल बनाने को लेकर श्याम दीवाने जुटे हुए दिखे. उत्सव में इनकी रही सक्रियता श्री श्याम मित्र मंडल कटिहार के सज्जन तमाखुवाला, सज्जन अग्रवाल, प्रकाश तमाखुवाला, विजय परशुरामपुरिया, निर्मल काबरा, ओम केडिया, राजेश सुल्तानिया, शंकर शर्मा, महेश शर्मा, रविन्द्र शर्मा, पंचानंद नायक, अजय चौधरी, सुनील धंडानिया, श्याम चंद्रवंशी, प्रवीण अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, अमित शर्मा, राजू शर्मा, अमित चंद्रवंशी, विकास खंडेलिया, मनीष सुल्तानिया, दीपक बिदसरिया, उत्तम अग्रवाल, नितेश सुल्तानिया, श्रवण मोर, चेतन अग्रवाल, कमल डोकनिया, यश चौधरी, सुधांशु तमाखुवाला, संजीव सुरेखा, राहुल अग्रवाल, पवन साह, सुमित मुकीम, शंभू यादुका, कृष्णा अग्रवाल, अभय काबरा, सौरभ अग्रवाल, अनिमेष कटारुका, दिशांत अग्रवाल, सक्षम खंडेलवाल, निकुंज सुल्तानिया, कानू शर्मा, जितेंद्र कुमार आदि सदस्यगण सक्रिय रूप से श्री श्याम मित्र मंडल के इस रंगारंग निशान महोत्सव को पूर्णरूपेण सफल बनाने मे लगे हुए है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन