ePaper

दिल्ली में विधि छात्र श्रेष्ठ कुमार को किया गया ''''यंग अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित

Updated at : 20 Feb 2026 6:50 PM (IST)
विज्ञापन
दिल्ली में विधि छात्र श्रेष्ठ कुमार को किया गया ''''यंग अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित

दिल्ली में विधि छात्र श्रेष्ठ कुमार को किया गया ''यंग अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित

विज्ञापन

कटिहार शहर के चुना पट्टी गली बिनोदपुर निवासी व दिल्ली के विधि छात्र श्रेष्ठ कुमार को दिल्ली सरकार व भारत सरकार के कला एवं संस्कृति विभाग के तत्वावधान में आयोजित सांस्कृतिक महोत्सव वसंतोत्सव 2026 के समापन समारोह में यंग अचीवर अवॉर्ड”” से सम्मानित किया गया है. यह सम्मान उन्हें उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता, विधिक शोध तथा प्रभावशाली सार्वजनिक वाक्-कौशल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया. दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आयोजित इस राज्यस्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विश्वविद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की. शिक्षा, नेतृत्व, शोध एवं सांस्कृतिक क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाले प्रतिभाशाली युवाओं को सरकार की ओर से सम्मानित किया है. श्रेष्ठ कुमार ने अपनी प्रतिभा का परिचय बचपन से ही देना प्रारंभ कर दिया था. कक्षा चार से ही वाद-विवाद एवं भाषण प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर उन्होंने सार्वजनिक वक्ता के रूप में अपनी सशक्त पहचान स्थापित की. विभिन्न राज्यस्तरीय एवं राष्ट्रीय स्तर की युवा संसद प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त कर उन्होंने संवैधानिक एवं नीतिगत विषयों पर अपनी गहन समझ और प्रभावशाली अभिव्यक्ति का परिचय दिया. केंद्रीय विद्यालय से 12वीं कक्षा उत्कृष्ट अंकों के साथ उत्तीर्ण करने के पश्चात उन्होंने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट उत्तीर्ण कर बीए, एलएलबी की पढ़ाई प्रारंभ की. वर्तमान में वे देश की सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में संवैधानिक एवं विधिक अनुसंधान से जुड़कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं, जो उनके विधिक करियर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है. श्रेष्ठ कुमार शिक्षक अभिषेक कुमार तिवारी एवं भाजपा नेत्री छाया तिवारी के सुपुत्र है. वे एक प्रतिष्ठित शैक्षणिक परिवार से संबंध रखते है. उनके दादा स्वर्गीय डॉ धर्मदेव तिवारी हिंदी विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष, गुवाहाटी विश्वविद्यालय, रह चुके है. उनकी दादी स्वर्गीय फूलवती तिवारी एक सेवानिवृत्त उच्च विद्यालय शिक्षिका थी. पारिवारिक शैक्षणिक विरासत और संस्कारों ने उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है. उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षकों, सहपाठियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया है. यह सम्मान न केवल उनकी व्यक्तिगत मेहनत और प्रतिबद्धता का प्रतीक है, बल्कि युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन