श्रम कार्ड ई-केवाईसी का शिविर आज

श्रम कार्ड ई-केवाईसी का शिविर आज
बलिया बेलौन चन्दहर पंचायत के मनरेगा भवन बघवा में श्रम कार्ड का ई-केवाईसी के लिए शनिवार को शिविर का आयोजन किया जायेगा. उक्त जानकारी देते हुए मुखिया प्रतिनिधि रागिब शजर ने बताया की सभी मनरेगा मजदूरों के जॉब कार्ड का ई-केवाईसी कराना जरूरी है. ज्ञात हो कि सरकारी नियमानुसार जॉब कार्ड, लेबर कार्ड का ई-केवाईसी नहीं होने से जॉब कार्ड बंद हो जायेगा. जॉब कार्डधारी, लेबर कार्डधारी इसके लाभ से वंचित हो जायेंगे. सरकारी नियमानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए जॉब कार्ड, लेबर कार्ड अनिवार्य कर दिया गया है. जॉब कार्ड, लेबर कार्ड का ई-केवाईसी कराना अतिआवश्यक है. सभी कार्डधारी को अनिवार्य रूप से शिविर में आकर अपने-अपने जॉब कार्ड, लेबर कार्ड का ई-केवाईसी कराने की सलाह दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




