मनिहारी के कई युवक व युवतियों का बिहार पुलिस में हुआ चयन

मनिहारी के कई युवक व युवतियों का बिहार पुलिस में हुआ चयन
मनिहारी मनिहारी के कई युवक व युवतियों ने बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 2025 में सफलता प्राप्त की है. अभ्यर्थियों ने कठिनाइयों के बावजूद मेहनत की और अपने सपनों को पूरा किया. मनिहारी की रूबी कुमारी पिता राम लोचन यादव का चयन हुआ है. रूबी के पिता रामलोचन यादव होम गार्ड जवान है. मां कौशल्या देवी बिहार पुलिस में दरोगा है. छोटी बहन मनीषा बिहार पुलिस में पहले से है. भाई राकेश व नीतीश अभी पढ़ाई कर रहा है. समाजसेवी करण मानश समेत अन्य परिजन ने रूबी को मिठाई खिलाकर बधाई दी. केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) की ओर से जारी अंतिम परिणाम में इन अभ्यर्थियों के चयन की खबर मिलते ही गांवों और पंचायतों में खुशी का माहौल है. परिजनों, ग्रामीणों व शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी. उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










