राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 5 करोड़ का हुआ समझौता

राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 5 करोड़ का हुआ समझौता
– 1033 मामलों का हुआ निष्पादन कटिहार जिला व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. प्रभारी जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सुनील कुमार मिश्रा, न्यायिक पदाधिकारी व प्रशासन के पदाधिकारी ने मिलकर संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया. राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर सुबह से ही पक्षकारों की भीड़ देखी गयी. न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से पक्षकारों के लिए कई सुविधाएं बहाल की गई थी. जगह-जगह पक्षकारों के लिए बैठने की व्यवस्था की गई थी. मामलों के निष्पादन के लिए कल 15 बेच का गठन किया था. जिसमें पीठसीन पदाधिकारी एवं पैनल अधिवक्ता उपस्थित थे. बारसोई अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय में भी राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. शनिवार को संपन्न हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में लगभग 5 करोड़ रुपए का पक्षकारों के बीच समझौता हुआ. 1033 मामलों का निष्पादन भी किया. बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी अधिवक्ता व बैंक से आए हुए पदाधिकारी तथा अन्य विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




