बजरंगबली मंदिर के सीढ़ी पर अज्ञात जीवित नवजात मिलने से इलाके में सनसनी

Updated:
विज्ञापन
बजरंगबली मंदिर के सीढ़ी पर अज्ञात जीवित नवजात मिलने से इलाके में सनसनी

प्रखंड के चंदेली पोखर के समीप बजरंगबली मंदिर के सीढ़ी पर मंगलवार को अहले सुबह एक अज्ञात जीवित नवजात शिशु के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

हसनगंज. प्रखंड के चंदेली पोखर के समीप बजरंगबली मंदिर के सीढ़ी पर मंगलवार को अहले सुबह एक अज्ञात जीवित नवजात शिशु के मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह जब लोग टहलने घूमने निकले तो बजरंगबली मंदिर सीढ़ी पर उन्हें एक जीवित नवजात शिशु के रोने की आवाज सुनाई दी. पास जाकर देखा तो एक जीवित नवजात शिशु नया तौलिया में लपेटे रखा पड़ा मिला. जिसकी सूचना ग्रामीणों ने हसनगंज पुलिस थाना को दिया. सूचना पर पुलिस व चाइल्ड विभाग की टीम पहुंची व नवजात को प्राथमिक उपचार के लिए उच्च चिकित्सालय पहुंचाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी. प्रथम दृष्टया यह मामला किसी महिला ने नवजात को जन्म देकर लोक लाज के कारण मंदिर के आगे रख दिया व गायब हो गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना को लेकर मौके पर काफी ग्रामीण एकत्रित हो गये. ग्रामीण विजय कुमार ठाकुर, सुमन ठाकुर, पप्पू ठाकुर, अमरनाथ झा, मुकेश चौहान, ज्योतिष चौहान, गुड्डू कुमार आदि ने कहा कि आसपास के ग्रामीण सुबह घूमने निकले थे. देखा कि मंदिर के सीढ़ी पर दूधमुंहा नवजात शिशु जीवित अवस्था में हैं. जिसकी खबर पूरे इलाके में फैल गयी. समीप गांव की एक महिला बच्चे को उठाकर सुरक्षित रखते हुए पुलिस को सूचना दी. उन्होंने कहा कि किसी अवैध रूप का बच्चा था. जो रखना नहीं चाह रहें होंगे. रात के अंधेरे या खूब सवेरे मंदिर की सीढ़ी पर रख कर चले गये. मामले को लेकर थानाध्यक्ष अनीस कुमार ने कहा कि अज्ञात नवजात शिशु मिलने की सूचना के बाद चाइल्ड विभाग को जानकारी दी गयी. साथ ही आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन