कुरसेला नपं सफाईकर्मियों ने न्यूनतम मजदूरी, भविष्य निधि में अनियमितता का लगाया आरोप

कोूग
– डीएम को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग कटिहार कुरसेला नगर पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मियों का न्यूनतम मजदूरी, भविष्य निधि और कर्मचारी बीमा जैसी मूलभूत सुविधाओं में अनियमितता का मामला सामने आया है. इसको लेकर सफाई कर्मियों ने बुधवार जिलाधिकारी को एक आवेदन सौंपकर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया गया है कि सफाई एजेंसी द्वारा वर्षों से हम सफाई कर्मियों का शोषण किया जा रहा है. हम कर्मियों को अब तक न तो नियुक्ति पत्र दिया गया है. न ही पहचान पत्र उपलब्ध कराया गया है. इसके अलावा ईएसआईसी और पीएफ कार्ड जैसी वैधानिक सुविधाएं भी नहीं दी जा रही हैं. आवेदन में यह भी कहा है कि काम के घंटे और कार्य का स्पष्ट निर्धारण नहीं किया गया है. सफाई कर्मियों से निर्माण मजदूरों जैसा काम भी कराया जाता है. जबकि उसके अनुरूप मजदूरी का भुगतान नहीं किया जाता. न्यूनतम मजदूरी से कम भुगतान किए जाने का आरोप भी लगाया गया है. सफाई कर्मियों ने कहा की अपनी समस्याओं को लेकर जब कोई कर्मी आवाज उठाता है तो उसे काम से हटा दिया जाता है, या बैठा दिया जाता है. जिससे अन्य कर्मियों में भय का माहौल बना हुआ है. सफाई कर्मियों ने जिलाधिकारी से आवेदन सौंप कर मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करायी जाय. भ्रष्टाचार और अनियमितताओं पर रोक लगायी जाय तथा न्यूनतम मजदूरी और कार्य बकाया राशि का भुगतान कराया जाय. इस अवसर पर रूबी कुमारी, अनमोल, मागन मलिक, विकास मलिक, रंजीत, सूरज कुमार, सुमन कुमार, पूनम देवी, प्रीतम कुमार, आकाश कुमार, सविता देवी आदि शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




