सालमारी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति का दिया संदेश

Updated at : 09 Oct 2025 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
सालमारी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति का दिया संदेश

सालमारी पुलिस ने फ्लैग मार्च निकालकर शांति का दिया संदेश

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी पुलिस ने थानाध्यक्ष कुमारी जुली के नेतृत्व में पुलिस के जवान, बीएसएफ के साथ फ्लैग मार्च निकाला. शांति का संदेश देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता का पालन करते हुए किसी को भी बीना अनुमति के सभा, जुलूस निकालने पर पाबंदी है. लोगों को भयमुक्त रहने की जरूरत है. कहीं से किसी तरह की संदेहास्पद स्थिति बनती है तो प्रशासन को इसकी सूचना देने की सलाह दी. सालमारी थाना क्षेत्र में पुलिस पदाधिकारी, बीएसएफ के जवान व पुलिस बलों के साथ फ्लैग मार्च निकाल कर क्षेत्र में विधि व्यवस्था, अमन, शांति के वातावरण बनाने का संदेश दिया. विधानसभा चुनाव का घोषणा होने के साथ आदर्श आचार संहिता लागू है. ऐसे में लोगों को चुनाव आयोग के निर्देश का पालन करना होगा. किसी के द्वारा भी आदर्श आचार संहिता का उलंघन करने का मामला सामने आता है तो उस पर कार्रवाई होगी. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकल कर विभिन्न चौक चौराहे हो कर छठ घाट, सोमवारी हाट, सोहरागाछी मोड, कॉलेज चौक होते हुए सालमारी बाजार का भ्रमण कर लोगों को शांति का संदेश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन