कोढ़ा अंचल निरीक्षक की जिम्मेवारी साजेद को मिली

कोढ़ा अंचल निरीक्षक की जिम्मेवारी साजेद को मिली
– कानून-व्यवस्था मजबूत करने व अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता कोढ़ा कोढ़ा अंचल पुलिस निरीक्षक के पद पर साजेद आलम ने विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया. पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखना, आमलोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी. पुलिस निरीक्षक साजेद आलम ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिया. कहा, पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना जरूरी है. यह भी स्पष्ट किया कि अवैध गतिविधियों, शराब तस्करी, यातायात नियमों के उल्लंघन और सामाजिक अपराधों पर विशेष नजर रखी जायेगी. पदभार ग्रहण के मौके पर पुलिस विभाग के कई अधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




