चनदहर में ग्रामीण पुस्तकालय का किया गया शुभारंभ

Published at :05 Feb 2025 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
चनदहर में ग्रामीण पुस्तकालय का किया गया शुभारंभ

चनदहर में ग्रामीण पुस्तकालय का किया गया शुभारंभ

विज्ञापन

बलिया बेलौन चनदहर पचायत के मनरेगा भवन बघवा में बुधवार को मुखिया राबिया खातुन, उमावि बघवा के प्रधानाध्यापक खुर्शीद आलम ने गणमान्य लोगों की उपस्थिति में पुस्तकालय का शुभारंभ किया. पुस्तकालय ग्रामीण, छात्र के लिए खोल दिया. अधिवक्ता रागिब शजर ने बताया की बिहार सरकार के द्वारा प्रत्येक पंचायत में पुस्तकालय खोलने की घोषणा करने के बाद उमावि बघवा के बगल में स्थित मनरेगा भवन में पुस्तकालय खोला है. 12वीं तक के पढ़ने वाले छात्र को इसका लाभ मिलेगा. पुस्तकालय के सामग्री आने के साथ महत्वपूर्ण पुस्तक भी उपलब्ध हो गया है. मनरेगा भवन के सभा कक्ष को पुस्तकालय के लिए विकसित किया है. यहां बिजली, पानी, शौचालय की व्यवस्था है. सरकारी अवकाश छोड कर प्रत्येक दिन पुस्तकालय खुला रहेगा. छात्रों सहित ग्रामीणों को पुस्तकालय से लाभ लेने की सलाह दी है. मुखिया जफर आलम, शब्बीर आलम, नैयर आलम, मतलीब, नाहीद, एकबाल, राहीद, मिन्हाज आलम, रमजानी, नोवेद, राजेश कुमार, प्रीतोष दास आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन