अफवाह या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें

अफवाह या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें
बड़गांव में दुर्गापूजा को लेकर की शांति समिति की बैठक कोढ़ा कोढ़ा पुलिस ने थाना क्षेत्र में लाइसेंस निर्गत किये गये दुर्गापूजा शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने को संकल्पित है. रविवार को थाना अध्यक्ष सुजीत कुमार,अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार, एसआई विवेक विक्रम, प्रियंकर कुमार थाना क्षेत्र के बड़गांव दुर्गा मंदिर परिसर पहुंचे. जनप्रतिनिधि, समाजसेवी व प्रबुद्धजनों के बीच शांति समिति की बैठक की. अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुजित कुमार व सीओ संजीव कुमार ने की. अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में बड़गांव एवं बावनगंज दुर्गापूजा समिति के अध्यक्ष, कई सदस्य को आवश्यक निर्देश दिये. सीओ ने कहा कि दुर्गापूजा आस्था व श्रद्धा का पर्व है. इसे भाईचारा और सामाजिक सौहार्द बनाये रखते हुए मनाना सभी की जिम्मेदारी है. थानाध्यक्ष ने पूजा पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था, भीड़-नियंत्रण, ट्रैफिक व्यवस्था और चौक-चौराहों पर पुलिस की सक्रियता को लेकर जानकारी दी. अफवाह या अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें. ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके. कोढ़ा पुलिस की टीम ने थाना क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों का का भ्रमण कर सुरक्षा का जायजा भी लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




