रोजेदार ज्यादा से ज्यादा करें इबादत, मौलाना

रोजेदार ज्यादा से ज्यादा करें इबादत, मौलाना
कोढ़ा माहे रमजान के पहले दस दिन पूरे होने के साथ ही अब दूसरा अशरा शुरू हो गया है. जिसे मगफिरत यानी गुनाहों की माफी का समय कहा जाता है. मौलाना सद्दाम ने रोजेदारों से अपील की कि वे इस पाक महीने के दौरान ज्यादा से ज्यादा इबादत करें और अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगें. मौलाना ने युवाओं को कहा कि वे इस महीने को अपने लिए सुधार का मौका समझें. कहा, सोशल मीडिया और फिजूल के कामों में समय बर्बाद करने के बजाय इस महीने को इबादत और नेकियों में बितायें. ताकि यह रमजान उनकी जिंदगी का सबसे बेहतरीन रमजान बन सके. कहा, रमजान सिर्फ इबादत का नहीं, बल्कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद का भी महीना है. कहा, अल्लाह उन लोगों से सबसे ज्यादा खुश होता है. जो इस महीने में अपनी दौलत का कुछ हिस्सा दान करते हैं और जरूरतमंदों की सहायता करते हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




