देखरेख के अभाव में बदतर हो रही शमशेरगंज जाने वाली सड़क की हालत

45 वार्डों में विकास कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है.
27 वर्ष पूर्व बनी खड़ंजा से ईंट गायब, आवागमन में हो रही कठिनाई
शिकायत के बाद बार-बार दिया जा रहा आश्वासन
कटिहार. निगम का दर्जा मिलने के बाद 45 वार्ड में विकास कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा है. कहीं पीसीसी सड़क तो कहीं पेभर बलॉक से पथों का कायाकल्प किया जा रहा है. लेकिन पहली बार पंचायत से कुछ हिस्सों को काटकर निगम का वार्ड बनाये जाने वाले वार्ड की हालत आज भी खराब है. खासकर वार्ड नंबर दो शमशेरगंज जाने वाली ढाई से तीन किलाेमीटर सड़क देखरेख के अभाव में आज भी धूल उड़ रही है. जिसका नतीजा है कि लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. वार्ड के लोगों का कहना है कि कटिहार-पूर्णिया एनएच 131ए भेरिया रहिका चौक से शमशेरगंज जाने के लिए 27 वर्ष पूर्व खड़ंजा का निर्माण किया गया था. उक्त सड़क की स्थिति इस तरह हो गयी है कि सड़क से ईंट तक गायब हो गयी है. जिसका नतीजा है कि ढाई किलोमीटर की सड़क पर करीब सैकड़ों गड्ढे बन गये हैं. सड़क निर्माण के इंतजार में उक्त वार्ड के कई परलोक सिधार गये तो कई लोग आज भी निर्माण को लेकर टकटकी लगाये हुए हैं. वार्ड के लोगों का कहना है कि एक ही व्यक्ति के करीब दो टर्म वार्ड सदस्य रहने का भी लाभ उनलोगों को नहीं मिल पाया. इसी मोहल्ले के वार्ड पार्षद बनने का भी बाद भी इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है. ऐसा इसलिए कि करीब तीन साल बीत गये लेकिन आज तक केवल आश्वासन ही मिल रहा है. हालांकि शमशेरगंज मस्जिद से 49 फीट पीसीसी बनाया गया है. लेकिन उसके बाद से कार्य ठप है. जिसके वजह से आवागमन प्रभावित हो रही है. दिन में लोग किसी तरह हिचकोले खाते अपने घर चले जाते हैं. सबसे ज्यादा परेशानी रात को होती है. अंधेरे में किसी तरह अपने इष्ठदेव का नाम लेकर उक्त सड़क पर आवागमन को मजबूरी बन जाती है. वार्ड के लोगों की माने तो उक्त सड़क निर्माण के कई बार टेंडर निकाली जाती है. संवेदकों का चयन भी हो जाता है. लेकिन फिर उसके बाद वह कार्य करने से पीछे हट जाते हैं. आखिर इस तरह क्यों होता है यह भी जांच के घेरे में है.पार्षद से लेकर सीएम तक से लगा चुके हैं सड़क के लिए गुहार
वार्ड के कफिल अहमद, रमण सिंह, सुमित कुमार, संतोष कुमार, शिव कुमार, छत्रपति शिवाजी, असफर, हबीबुरहमान, मुरली चौहान, संजय ठाकुर समेत अन्य लोगों का कहना है कि उक्त सड़क निर्माण के लिए पार्षद से लेकर सीएम तक गुहार लगा चुके हैं. ऐसा कोई दल के नेता व जनप्रतिनिधि नहीं है. जिन्होंने इस सड़क निर्माण के लिए आवाज नहीं उठायी हो. लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है. उनलोगाें की माने तो इसी रास्ते होकर पारा मेडिकल कॉलेज के छात्र छात्रा भी आवागमन करते हैं. हल्की बारिश होने से उनलोगों का आवागमन प्रभावित हो जाता है. जिसका नतीजा है कि प्रशिक्षण के लिए परेशान होना पड़ जाता है. उक्त सड़क निर्माण को लेकर जांच-पड़ताल की जा चुकी है. शमशेरगंज मस्जिद से करीब 49 फीट सड़क पीसीसी किया गया है. शेष के लिए प्रयास किया जा रहा है. वार्ड नंबर दो के अंतर्गत भेरिया रहिका चौक से शमशेरगंज होते हुए कर्नल एकेडमी तक सड़क निर्माण कार्य को लेकर प्रयास किया जा रहा है.
संतोष कुमार, नगर आयुक्त, कटिहारB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




