9 को प्रखंड मुख्यालय व 17 को जिला मुख्यालय में राजद करेगा प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन
9 को प्रखंड मुख्यालय व 17 को जिला मुख्यालय में राजद करेगा प्रदर्शन

9 को प्रखंड मुख्यालय व 17 को जिला मुख्यालय में राजद करेगा प्रदर्शन

विज्ञापन

बढ़ती महंगाई व गिरती कानून व्यवस्था के विरूद्ध राजद के राज्यव्यापी आंदोलन को ले तैयारी कटिहार राजद प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत कटिहार सदर प्रखंड मुख्यालय में धरना को लेकर प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने गांवों में बैठक कर लोगों से आंदोलन में शामिल होने की अपील की. अध्यक्षता सपन ऋषि ने की. इस अवसर पर कुणाल ने बताया कि बढ़ती महंगाई, बरोजगारी राज्य में लगातार गिरती कानून व्यवस्था, घोटाला, भ्रष्टाचार, बिजली संकट, महिलाओं के साथ जुल्म अत्याचार के खिलाफ राजद आंदोलन करेगा. 9 जून को प्रखंड मुख्यालय एवं 17 जून को जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जाना है. उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा सरकार बनने के बाद राज्य की स्थिति बदतर है. बिजली संकट चरम पर है. पूर्व मुख्यमंत्री व रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव एवं बिहार की प्रथम महिला मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से सरकारी आवास छीन लिया गया. उनके सुरक्षा में लगे पुलिस को हटा लिया गया. ताकि राजद कमजोर हो गरीबों की आवाज नहीं उठाए. इस अवसर पर राजद के रणविजय यादव, उमेश पासवान, हबीबुर्र रहमान, अंकित कुमार, श्याम ऋषि समेत अन्य लोग शामिल थे. इधर कटिहार नगर क्षेत्र में वार्ड नंबर 39,40, 41 एवं 42 के राजद कार्यकताओं की संयुक्त बैठक आयोजित किया गया. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष संतोष यादव ने की. इस अवसर पर प्रदेश सचिव जाहिद के अलावा राधा रमण यादव, श्याम यादव, अनिरुद्ध यादव, राम प्रकाश यादव, गुड्डू शेख, अंकित मंडल, रौशन कुमार, सुनील कुमार, प्रदीप यादव, राजकुमार यादव समेत दर्जनों लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन