दानवीर भामा शाह की जयंती पर राजद ने किया नमन

Published by :RAJKISHOR K
Published at :29 Apr 2025 7:20 PM (IST)
विज्ञापन
दानवीर भामा शाह की जयंती पर राजद ने किया नमन

प्रदेश भर में राजद भव्य तरीके से भामा शाह की जयंती मना रही है. जिला स्तर पर भी राज्य भर में राजद भामा शाह की जयंती मनायी.

विज्ञापन

कटिहार. प्रदेश भर में राजद भव्य तरीके से भामा शाह की जयंती मना रही है. जिला स्तर पर भी राज्य भर में राजद भामा शाह की जयंती मनायी. राजद जिलाध्यक्ष इशरत परवीन की अध्यक्षता में लाल कोठी स्थित जिला प्रवक्ता भोला पासवान के आवासीय कार्यालय में भामा शाह की जयंती मनायी गयी. राजद के दर्जनों नेताओं ने उनके तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया. कार्यक्रम का संचालन प्रधान महासचिव राजेश यादव ने किया. राजद जिलाध्यक्ष इशरत परवीन ने कहा कि भामा शाह महाराणा प्रताप के वीर सेनापतियों में शामिल थे. यही नहीं अपनी सारी संपति महाराणा प्रताप की सेना को दान देकर एक मिसाल कायम किया. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप के साथ दो बड़े योद्धाओं को दुनियां सलाम करती है. जिसमें हकीम खान सूरी जैसे सेनापति भी थे. पूर्व प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने कहा कि महाराणा प्रताप राणा सांगा के बिना अधूरा पहचान है. उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप एवं राणा सांगा की जोड़ी युगों युगों तक अमर रहेगा. कुणाल ने केन्द्र सरकार पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि राणा सांगा के समाज से आने वाले पश्चिम बंगाल के रहने वाले बीएसएफ के जवान पूर्णम साहू पिछले पांच दिनों से पाकिस्तान ने बंधक बना रखा है. जिसे छुड़ाने के लिए उनकी गर्भवती पत्नी सरकार के दर-दर भटक रही है. इस अवसर पर प्रदेश सचिव जाहिद, सुदामा सिंह निषाद, जिला प्रवक्ता मनोहर यादव, भोला पासवान, जिला उपाध्यक्ष अख्तर आलम बबलू, डॉ बिपिन सिंह, नदीम इकबाल, प्रीतम सिंह चंद्रवंशी, बिनोद यादव, नौशाद समेत दर्जनों लोगों ने भामा शाह के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन