सर्वसम्मति से शिक्षा समिति की सचिव चुनी गयी रेणु देवी

सर्वसम्मति से शिक्षा समिति की सचिव चुनी गयी रेणु देवी
कोढ़ा मड़वा नजरा चौकी स्थित झुनावती आदिवासी आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षा समिति के पदों के लिए चुनाव बड़े ही पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ. इस चुनाव में उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से रेणु देवी को शिक्षा समिति का सचिव चुना गया. शिक्षा समिति के सदस्य पद के लिए वीणा देवी, अर्चना देवी, बिन्दु देवी, रेखा देवी, झुन्नी देवी, मनिता देवी, चंचल सिन्हा, रीता देवी को मनोनीत किया गया. चुनावी प्रक्रिया का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक महानंद पंडित, वरिष्ठ शिक्षक संजीव कुमार, विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष मुन्ना सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ. समाजसेवी, विद्यालय के भूमि दाता मनोज कुमार सिंह, संतोष मेहता, संतोष कुमार सिंह, विश्वनाथ प्रसाद सिंह, खगेश राजपाल, अजीत कुमार, राजू सिंह सहित कई गणमान्य लोगों की उपस्थिति रहे. सभी ने नई शिक्षा समिति के गठन पर खुशी जाहिर करते हुए विद्यालय के विकास व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




