लक्ष्य प्राप्त करने में नियमित अध्ययन व सही मार्गदर्शन अहम: अमरजीत

Updated:
विज्ञापन
लक्ष्य प्राप्त करने में नियमित अध्ययन व सही मार्गदर्शन अहम: अमरजीत

लक्ष्य प्राप्त करने में नियमित अध्ययन व सही मार्गदर्शन अहम: अमरजीत

विज्ञापन

– तीसरे दिन भी जारी रही अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम कटिहार युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के मेरा युवा भारत कटिहार के तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय आवासीय अंतर जिला युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम के तीसरे दिन कई विषयों की जानकारी प्रतिभागियों को दी गयी. युवाओं के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, व्यक्तित्व विकास, स्वास्थ्य एवं सामाजिक विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया. मुख्य अतिथि एवं संसाधन व्यक्ति के रूप में जिला निबंधन सह परामर्श सेंटर के प्रबंधक अमरजीत कुमार तथा उप प्रबंधक राकेश कुमार उपस्थित रहे. युवाओं को संबोधित करते हुए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि पुस्तकों के माध्यम से प्राप्त ज्ञान न केवल शैक्षणिक विकास करता है. बल्कि व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. नियमित अध्ययन, सही मार्गदर्शन और साकारात्मक सोच से युवा अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते है. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में रक्त अधिकोष के काउंसलर बैद्यनाथ कुमार एवं डीपीएम शौनिक प्रकाश ने स्वास्थ्य विषय पर युवाओं को जागरूक किया. स्वास्थ्य ही वास्तविक धन है. स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के बिना किसी भी प्रकार की प्रगति संभव नहीं है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों के बीच लैंगिक समानता एवं लैंगिक न्याय पर विचार-विमर्श एवं वाद-विवाद का आयोजन भी किया गया. युवाओं ने समाज में समान अवसर, सम्मान और अधिकार की आवश्यकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए. कार्यक्रम में प्रशिक्षक आतिश कुमार दीपांकर, कार्यालय सहायक बिक्रम कुमार मंडल, माय भारत युवा स्वयंसेवक कुणाल कुमार, स्वाति कुमारी, अंजली कुमारी, नंदनी कुमारी, संजना कुमारी, शिवम् कुमार एवं स्वयंसेवक आशुतोष कुमार मंडल उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन