नहर पर आरसीसी पुल का कराया जाएगा निर्माण

नहर पर आरसीसी पुल का कराया जाएगा निर्माण
कोढ़ा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के गेड़ाबाड़ी वार्ड नंबर- 9, पासवान टोला फाटक नहर पर आरसीसी पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है. इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है. यह पुल लंबे समय से स्थानीय जनता की मांग रहा है. रोजमर्रा के आवागमन में ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. नगर पंचायत कोढ़ा की मुख्य पार्षद ने जानकारी दी कि यह कार्य कोढ़ा विधायक कविता पासवान अथक प्रयास का परिणाम है. विधायक कविता पासवान ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुविधा और विकास ही उनकी प्राथमिकता है. पुल निर्माण पूरा होने से न केवल आवागमन सुगम होगा. बल्कि क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




