राजेश हत्याकांड के आरोपित रुस्तम गिरफ्तार

10 नवंबर 2023 को राजेश यादव की गाेली मार कर हुई थी हत्या
कटिहार. राजेश यादव हत्याकांड का आरोपित रुस्तम को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. ज्ञातव्य हो कि नगर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार में 10 नवंबर 2023 को अज्ञात अपराधियों ने राजेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी थी. उक्त मामले में मृतक की पत्नी के बयान पर छह नामजद में मनीष ठाकुर सहित पांच नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध कांड दर्ज कराया गया था. जब पुलिस मामले की जांच में जुटी तो यह बात सामने आयी की जमीनी विवाद में अपराधियों ने उसकी हत्या कर दी है. जांच में इस हत्याकांड में पुलिस ने कई अन्य अपराधियों को प्राथमिकी कि अभियुक्त बनाया. जिसमें रूस्तम भी शामिल था. राजेश यादव हत्याकांड में तकरीबन सात आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. रुस्तम फरार चल रहा था तथा मनीष ठाकुर ने हाई कोर्ट से जमानत ले ली थी. उक्त मामले में पुलिस ने छापेमारी कर रुस्तम को गिरफ्तार कर लिया.
राजेश हत्याकांड के मुख्य आरोपित की गिरफ्तारी के बाद भी नहीं सुलझी मनीष हत्याकांड की गुत्थी
कटिहार. मनीष ठाकुर हत्याकांड का तार राजेश यादव हत्याकांड से जुड़े होने की आशंका को लेकर पुलिस ने रुस्तम को गिरफ्तार कर उससे काफी पूछताछ की. इस दौरान कुछ अन्य लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की. बावजूद मनीष ठाकुर हत्याकांड की गुत्थी अनसुलझी ही रह गयी. बताते चले की राजेश यादव की 10 नवंबर को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी. मृतक की पत्नी के बयान पर मनीष ठाकुर सहित 11 लोगों को नामजद किया था. जिस मामले में पुलिस ने जांच कर कांड में कुछ अन्य अपराधियों के नाम वैज्ञानिक अनुसंधान, कॉलडिटेल, आसूचना के आधार पर हत्या प्रयुक्त हथियार एवं मोटरसाइकिल के साथ आरोपित को गिरफ्तार कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. इस मामले में रुस्तम सहित कुछ अन्य आरोपित फरार चल रहे थे. मनीष ठाकुर हत्याकांड का तार कहीं न कहीं राजेश यादव हत्याकांड से जोड़ा जा रहा था. राजेश यादव की विवादित भूमि मनीष ठाकुर ने क्रय किया था. कई वर्ष तक जब मनीष उस जमीन पर कब्जा नहीं कर सका तो वह जमीन सलीम, शमीम, रुस्तम को बिक्री कर दिया. उसके बाद यह सभी उस जमीन पर कब्जा एवं जमाबंदी अपने नाम करने का प्रयास किया. लेकिन सभी असफल रहे. इसी आक्रोश में इन अपराधियों ने राजेश की हत्या कर दी थी. राजेश हत्याकांड में कटिहार पुलिस ने मनीष ठाकुर पर लगे आरोप को जांच में टु भी कर दिया. जिस मामले में रुस्तम सहित अन्य आरोपित फरार चल रहे थे. इस मामले में राजेश यादव की जमीन खरीदने वाले भू माफिया को काफी नुकसान हुआ था, संभवतः यही वजह रही कि मनीष हत्याकांड का तार राजेश हत्याकांड से जोड़ा गया और राजेश हत्याकांड में फरार हत्या आरोपित रुस्तम को गिरफ्तार किया, बावजूद मनीष हत्याकांड की गुत्थी अनसुलझी ही रह गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




