रेलवे ने अप्रैल में माल लोडिंग में दर्ज की प्रगति

Updated at : 18 May 2025 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
रेलवे ने अप्रैल में माल लोडिंग में दर्ज की प्रगति

रेलवे ने अप्रैल में माल लोडिंग में दर्ज की प्रगति

विज्ञापन

कटिहार पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के कटिहार सहित अन्य रेल मंडल में ग्राहकों को सेवा प्रदान करने के लिए दिन-रात समर्पित होकर कार्य कर रहा है. एनएफ रेलवे सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा ने बताया किमाल लोडिंग में निरंतर प्रगति करते हुए एनएफ रेलवे ने बीते वित्तीय वर्ष में कई सामग्रियों के 10.681 मिलियन टन (एमटी) माल लोडिंग की. अप्रैल माह के दौरान इस जोन ने 0.895 मिलियन टन लोडिंग की. जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 6.0% अधिक है. इस माह में कुछ वस्तुओं की लोडिंग ने पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में महत्वपूर्ण वृद्धि दर्ज की. सीमेंट लोडिंग में 6.9%, डोलोमाइट लोडिंग में 6.8%, उर्वरक लोडिंग में 91.7%, पीओएल लोडिंग में 31.8% और अन्य सामग्रियों की लोडिंग में 39.9% की वृद्धि दर्ज की गयी. इसके अतिरिक्त, अन्य क्षेत्रों, स्टोन चिप्स में 70% और विविध सामग्रियों में 206.7% की उल्लेखनीय वृद्धि पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि की तुलना में दर्ज की है. माल लोडिंग में लगातार वृद्धि इस क्षेत्र में बढ़ती आर्थिक गतिविधि को दर्शाती है. ऊपर की ओर बढ़ते इस रुझान ने न केवल क्षेत्र के आर्थिक परिदृश्य को मजबूत किया है, बल्कि एन एफ रेलवे के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है. आगे बढ़ते हुए जिसका उद्देश्य सेवा विश्वसनीयता और दक्षता को बढ़ाना है, जिससे माल परिवहन में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित हो सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन