शहरी क्षेत्र के तेजा टोला में 14 अप्रैल से शुरू होगी पाइपलाइन गैस आपूर्ति: डीएसओ

शहरी क्षेत्र के तेजा टोला में 14 अप्रैल से शुरू होगी पाइपलाइन गैस आपूर्ति: डीएसओ
– पीएनजी कनेक्शन के लिए अबतक 730 आवेदन कटिहार समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में गुरुवार को जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुशील कुमार व सहायक आपूर्ति पदाधिकारी कुणाल कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में एलपीजी गैस सिलिंडर की अद्यतन स्थिति साझा की. साथ ही उन्होंने कहा कि कटिहार शहर में गैस पाइपलाइन के जरिए घरेलू गैस आपूर्ति को लेकर प्रक्रिया अंतिम चरण में है. उन्होंने बताया कि डीएम की अध्यक्षता में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के साथ कई राउंड की मीटिंग हो चुकी है. उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में शहर के तेजी टोला तथा उसके आसपास के घरों में पीएनजी गैस की आपूर्ति की जायेगी. अबतक इस मुहल्ले से पीएनजी कनेक्शन के लिए 730 आवेदन आ चुका है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने ने कहा कि आगामी 14 अप्रैल को बाबासाहेब की जयंती पर शहरी क्षेत्र के तेजा टोला में पीएनजी से घरेलू गैस की आपूर्ति की शुरुआत की जायेगी. उन्होंने कहा कि पीएनजी शुरू हो जाने से लोगों को काफी सहूलियत होगी. उन्होंने बताया कि कटिहार जिलान्तर्गत तीनों अनुमंडल क्षेत्रों के प्रखंडों में कार्यरत विभिन्न कंपनियों के कुल 54 गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स है. जिसमें कटिहार अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 10 प्रखंडों में 31 एजेंसी, बारसोई अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 04 प्रखंडों में 18 एजेंसी एवं मनिहारी अनुमंडल क्षेत्र अन्तर्गत 02 प्रखंडों में 05 एजेंसी के पास घरेलु उपभोक्ताओं के लिए गुरुवार को कुल 1348य घरेलू एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध है. सभी कंपनियों के कार्यरत गैस एजेंसियों द्वारा बुधवार को घरेलू गैस की बुकिंग 6188 के विरूद्ध 6515 गैस सिलिंडर की आपूर्ति उपभोक्ताओं को उपलब्ध करा दी गयी है. साथ ही सभी गैस एजेंसियों के पास कुल 916 व्यवसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि कटिहार जिलान्तर्गत गैस डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त एलपीजी गैस सिलिंडर उपलब्ध है. जिलान्तर्गत घरेलू गैस सिलिंडर के खपत के अनुसार एलपीजी गैस कंपनियों के द्वारा सामान्य रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है. उन्होंने बताया कि आमजन के हित में गैस वितरण प्रणाली को सुचारू एवं पारदर्शी बनाये रखने के लिए निरंतर आवश्यक कदम उठाये जा रहे है. साथ ही जरूरतमन्द संस्थानों जैसे शिक्षा एवं स्वास्थ्य को निर्वाध आपूर्ति के लिए अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से हेल्पलाइन नंबर जारी की गयी है. उन्होंने बताया कि तेल एवं प्राकृतिक गैस की उत्पन्न समस्याओं के मद्देनजर आमजन को होने वाले कठिनाईयों के निदान के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाईन नम्बर -06452-239025 एवं 239026 जारी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




