नाला निर्माण में गुणवत्ता मानकों को किया जा रहा दरकिनार

Updated at : 30 Mar 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
नाला निर्माण में गुणवत्ता मानकों को किया जा रहा दरकिनार

नाला निर्माण में गुणवत्ता मानकों को किया जा रहा दरकिनार

विज्ञापन

– जेई ने कहा नाला निर्माण का अब-तक नहीं बना है स्टीमेट – पंचायत सचिव रामाशीष का रहा गोल-मटोल जवाब आजमनगर प्रखंड क्षेत्र के शीतलमनी पंचायत अंतर्गत वार्ड 12 स्थित बरताबाड़ी गांव में अय्यूब के घर से फैयाज आलम के घर तक नाला निर्माण कार्य तेज गति से किया जा रहा है. लेकिन निर्माण स्थल पर सूचना पट नहीं लगाया गया है. इससे लोगों को पता नहीं चल पा रहा है कि नाला निर्माण किस योजना से हो रहा और प्राक्कलित राशि कितनी है निर्माण कार्य में सभी गुणवत्ता मानकों को दरकिनार करते हुए सफेद बालू व गुणवत्ताहीन सीमेंट का इस्तेमाल धड़ल्ले से नाला निर्माण कार्य में किया जा रहा है. ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए कहा है कि निर्माण स्थल पर सूचना पट नहीं लगाये जाने से इस बात की जानकारी नहीं हो पा रही है कि नाला निर्माण किस मद से हो रहा है. पंचायत के मुखिया इंतजार आलम ने दूरभाष पर नाला निर्माण कार्य के बारे में पूछा गया तो उन्होंने गोल-मटोल जवाब देते हुए कहा है कार्य का स्टीमेट नहीं बना है. यह मेरे निजी फंड से बनाया जा रहा है. फिर कहा कार्य के बाद एस्टीमेट बना लेंगे दोनों बातें मुखिया द्वारा कहे जाने पर कई सवाल खड़े हो गए हैं. दूसरी ओर इस संदर्भ में पंचायत के तकनीकी सहायक सोनू मौर्य से दूरभाष पर जब पूछा गया तो उन्होंने कहा आज 30/3/2026 तक बरताबाड़ी गांव वार्ड 12 में नाला निर्माण से संबंधित किसी भी मद से कोई योजना ऑन गोइंग नहीं है. नाला निर्माण से संबंधित कोई स्टीमेट नहीं बना है. अब ऐसे में सवाल उठता है कि तकनीकी सहायक द्वारा अगर यह कहा जा रहा है कि वहां पर किसी तरह की योजना ऑन गोइंग नहीं है. स्टीमेट नहीं बना है नाला निर्माण से संबंधित कोई योजना संचालित वार्ड 12 में नहीं है तो पंचायत के मुखिया इंतजार आलम गोल-मटोल जवाब क्यों दे रहे हैं. ऐसे कई सवाल है कि नाला निर्माण कैसे किया जा रहा है. अगर तमाम गुणवत्ता मानकों को हासिये पर रख निजी कोष से किया जा रहा है. अगर पंचायत में इतना बड़ा काम बगैर किसी सूचना पट लगाये, बगैर स्टीमेट के हो रहे कार्य से प्रखंड विकास पदाधिकारी का अनभिज्ञ रहना या इनको सूचना प्राप्त नहीं होना कहीं उनकी मौन सहमति तो नहीं. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा है कि उक्त मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच टीम गठित कर मामले कि जांच करें और किसी निजी फंड से अगर हो रहा है तो फिर पंचायत के मुखिया ने बाद में एस्टीमेट बनाने की बात क्यों कहा क्या बगैर स्टीमेट बने बगैर ऑन गोइंग के नाला निर्माण कार्य पूरा कर देने के बाद स्टीमेट बनाया जा सकता है. यदि नियमावली के विरुद्ध है तो जांच कर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई होनी चाहिए कहीं ऐसा न हो कि सरकारी खजाने को चूना लगाने की तैयारी चल रही है. शीतलमनी पंचायत के पंचायत सचिव रामाशीष कुमार ने दूरभाष पर जानकारी देते हुए कहा कि वार्ड 12 में बरताबाड़ी गांव में जो काम हो रहा है. स्टीमेट नहीं बनाया गया है लेकिन बाद में स्टीमेट तैयार किया जायेगा काम एडवांस में हो रहा है. कार्य के बाद स्टीमेट बनाकर देना क्या नियम के विरुद्ध है पूछे जाने पर उन्होंने चुप्पी साध ली.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन