उर्स के मौके पर कव्वाली का किया गया आयोजन

Updated:
विज्ञापन
उर्स के मौके पर कव्वाली का किया गया आयोजन

उर्स के मौके पर कव्वाली का किया गया आयोजन

विज्ञापन

बलिया बेलौन बलिया बेलौन के पेलापुर ढांगी में प्रसिद्ध सूफी पीर ए तरीकत हजरत सैयद मदार बख्श हुसैन के सालाना उर्स में दो दिवसीय कव्वाली का आयोजन बुधवार एवं गुरूवार को किया गया. इस अवसर पर मजार शरीफ में कुरआन खानी, कुल शरीफ, चादर पोसी के बाद फातेहा खानी की गयी. महफिल ए शमा कव्वाली में प्रसिद्ध कव्वाल फरीदा चिश्ती, करिश्मा चिश्ती, अमजद साबरी ने एक से बढ़ कर एक कव्वाली प्रस्तुत कर सब का मन जीत लिया. बेलौन मुखिया मेराज आलम ने जानकारी देते हुए बताया की कई दशक से हजरत सैयद मदार बख्श हुसैन का उर्स अकीदत के साथ मनाया जाता है. सैकड़ों अकीदतमंद इस अवसर पर मजार शरीफ में उपस्थित होकर दुआ में शरीक होते हैं. यहां जो भी सच्चे दिल से दुआ मांगते हैं. उसकी दुआ कबूल होती है. मजार शरीफ में चादर पोसी, फातेहा खानी, कुल शरीफ का भी आयोजन किया. अकीदतमंदों के लिए कमेटी की ओर से सभी तरह की सुविधा उपलब्ध की गयी है. अकीदतमंदों के बीच लंगर का वितरण किया गया.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन