उद्घाटन के बाद भी बंद पड़ा है सार्वजनिक शौचालय, लोगों में नाराजगी

Updated:
विज्ञापन
उद्घाटन के बाद भी बंद पड़ा है सार्वजनिक शौचालय, लोगों में नाराजगी

उद्घाटन के बाद भी बंद पड़ा है सार्वजनिक शौचालय, लोगों में नाराजगी

विज्ञापन

कटिहार शहर के बड़ा बाजार स्थित चंदू लाल स्कूल समीप नगर निगम द्वारा निर्मित सार्वजनिक शौचालय उद्घाटन के बाद भी आमलोगों के लिए उपयोगी साबित नहीं हो पा रहा है. तीन माह होने को है, इस सार्वजनिक शौचालय का विधिवत उद्घाटन किया गया था. लेकिन आज तक इसके मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ है. ऐसे में स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और बाजार आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नगर निगम द्वारा 15वीं वित्त आयोग योजना अंतर्गत बनाए गए इस सार्वजनिक शौचालय से लोगों को बड़ी उम्मीदें थीं. बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और व्यवसाय के सिलसिले में पहुंचते हैं. महिलाओं, बुजुर्गों और बाहर से आने वाले व्यापारियों को शौचालय की सुविधा नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो रही है. लोगों का कहना है कि लाखों रुपये खर्च कर शौचालय का निर्माण तो कर दिया गया, लेकिन इसे चालू नहीं किया जाना समझ से परे है. स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बाजार क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय है ही नहीं, ऐसे में नया शौचालय बनने के बाद उम्मीद जगी थी कि लोगों को राहत मिलेगी. लेकिन उद्घाटन के बाद भी इसके बंद रहने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है. कई दुकानदारों ने आरोप लगाया कि सिर्फ उद्घाटन कर वाहवाही लेने का काम किया गया. जबकि आमलोगों की सुविधा पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है. बाजार आने वाले लोगों ने कहा कि शौचालय बंद रहने के कारण उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ता है. महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. लोगों का कहना है कि नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारी इस मामले में पूरी तरह बेखबर बने हुए हैं या फिर जानबूझकर ध्यान नहीं दे रहे हैं. लोगों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द सार्वजनिक शौचालय को चालू कराने की मांग की है.

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन