भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय की बैठक में युवाओं ने किया जनसंवाद

Updated at : 13 Aug 2025 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय की बैठक में युवाओं ने किया जनसंवाद

भाजपा युवा मोर्चा क्षेत्रीय की बैठक में युवाओं ने किया जनसंवाद

विज्ञापन

– युवा मोर्चा को सशक्त बनाने की दिशा में दिया गया जोर कटिहार भाजपा जिला कार्यालय सिरसा में भाजपा युवा मोर्चा की क्षेत्रीय बैठक हुई. कटिहार सहित अररिया, किशनगंज, पूर्णिया जिला के युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. सभी युवा मोर्चा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का कटिहार भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गौरव कश्यप द्वारा अभिनंदन कर कार्यक्रम की शुरूआत की गयी. मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भारतेंदु मिश्रा उपस्थित रहे. बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा युवाओं के बीच संवाद किया गया. युवा मोर्चा को सशक्त बनाने के दिशा में संवाद किया. पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, महापौर उषा देवी अग्रवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, भाजपा जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश मंत्री गौरव पटेल, अमन निषाद, युवा मोर्चा के जिला प्रभारी नन्हे राजपूत, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष चन्दभूषण ठाकुर, लक्की महतो, कुश पाण्डे, भास्कर झा, महेंद्र झा, अभिषेक सिंह गोलू, जोक्शन यादव, गौरव पासवान समेत सैकड़ों युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन