रामपुर में बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, चार घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख

Updated at : 31 May 2025 8:08 PM (IST)
विज्ञापन
रामपुर में बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, चार घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख

रामपुर में बिजली शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, चार घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख

विज्ञापन

हसनगंज प्रखंड स्थित रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या छह रामपुर गांव में शनिवार को बिजली की शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी. जिसमें चार व्यक्ति का चार घर सहित लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गयी. पीड़ित परिवार में पाण्डव कुमार पोद्दार, सुबोल पोद्दार, राजेश पोद्दार व प्रिंस कुमार ने बताया कि अचानक बिजली की शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गयी. देखते ही देखते सब कुछ जलकर राख हो गया. आग इतनी भयावह थी कि घर से कुछ भी निकलना संभव नहीं हुआ. अगलगी की घटना सुनकर आसपास गांव सहित ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी. सूचना पर फायर ब्रिगेड टीम घटनास्थल पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से आग पर किसी तरह काबू पाया. लेकिन जबतक आग पर काबू पाया जाता तबतक घर में रखा कपड़ा, बर्तन, अनाज, गहना, नगदी, जेवरात, कीमती सामान व जरूरी कागजात सभी जलकर राख हो गया. बताया जिंदगी भर की जमा पूंजी सभी जलकर बर्बाद हो गया. हमलोग सड़क पर आ गए. एक पीड़ित ने बताया कि मक्का का फसल बेचकर नगद 50 हजार रुपए घर पर रखे थे. वह भी जल कर बर्बाद हो गया. मुखिया रानी देवी सहित गणमान्य लोग पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया. अंचल पदाधिकारी कृष्ण मोहन कुमार ने बताया कि रामपुर गांव में आग लगने की घटना प्राप्त हुई है. राजस्व कर्मचारी को भेज कर स्थल जांच की जा रही है. जांच रिपोर्ट आने उपरांत आपदा तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा राशि पीड़ित परिवारों को दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन