शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को निकाली शोभायात्रा

Published by :RAJKISHOR K
Published at :31 Mar 2025 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को निकाली शोभायात्रा

शिव मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा को निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन

समेली प्रखंड के पश्चिम चांदपुर पंचायत के नरैहिया गांव में स्थापित नये शिव मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा क़ो लेकर गुरुवार क़ो 108 कन्याओं ने भव्य शोभायात्रा निकाली. शोभायात्रा शिव मंदिर नरैहिया से प्रारंभ होकर गाजे-बाज़े के साथ पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः शिव मंदिर नरैहिया में आकर समाप्त हुई. महाप्रसाद का वितरण किया. हज़ारो की संख्या में भक्तजन उपस्थित थे. सुबह से ही सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुटे थे. इस अवसर पर शिव मंदिर क़ो भव्य रूप से सजाया गया है. मंदिर प्रांगण में भव्य मेला का भी आयोजन किया है. खाने-पीने की दुकाने, बच्चों के लिए झूले आदि भी लगाये गये है. कार्यक्रम में भर्मर शर्मा, सुनील शर्मा, रंजन मंडल, भोला प्रसाद मंडल, प्रिंस शर्मा, सुमन शर्मा, साहिल शर्मा, राजा कुमार, रोहित शर्मा, दीपक यादव, मणिकांत मंडल, शंभु शर्मा, कुमार विक्रम, रंजीत शर्मा, बंटी शर्मा, मिंटू शर्मा, चंदन शर्मा, दीपक शर्मा, गुलाबचंद शर्मा, सुनील पासवान, प्रमाननंद यादव, अजित महतो, लक्ष्मण मंडल आदि कार्यक्रम क़ो सफल बनाने में लगे हुए थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन