KATIHAR : संकीर्तन को लेकर निकाली गई शोभायात्रा

Updated:
विज्ञापन
KATIHAR : संकीर्तन को लेकर निकाली गई शोभायात्रा

कटिहार जिला के मनसाही हफलागंज में भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर बुधवार की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई.

विज्ञापन

मनसाही, कटिहार से ललित कुमार की रिपोर्ट:

कटिहार जिला के मनसाही हफलागंज में भैरव स्थान में 72 घंटे का अखंड हरिनाम संकीर्तन को लेकर बुधवार की सुबह भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई. इस कलश यात्रा में कुमारी कन्याओं के साथ-साथ दो हजारों से अधिक भक्तों की भीड़ रही. शोभा यात्रा में घोड़े, बाजे के साथ साथ विभिन्न तरह की झांकियां निकाली गई एवं नृत्यगीत भी प्रस्तुत किया गया. कलश यात्रा हफलागंज के विभिन्न गली मोहल्ले से गुजरते हुए वापस यज्ञ स्थल पर पहुंची. इस दौरान भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.शोभायात्रा की एक झलक पाने के लिए लोग अपने-अपने घरों से निकलकर दरवाजे पर खड़े थे. कलश यात्रा के समापन के बाद सभी कलश को यज्ञ स्थल पर रखा गया.संकीर्तन की शुरुआत गुरुवार की सुबह की जाएगी जिसको लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है.यज्ञ को सफल बनाने के लिए स्थानीय युवा तन मन धन से अपना सहयोग दे रहे हैं.शोभा यात्रा को सफल बनाने में कमेटी सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन