सालमारी में हनुमान जयंती महोत्सव की तैयारी जोरों पर

Published by :RAJKISHOR K
Published at :04 Apr 2025 6:28 PM (IST)
विज्ञापन
सालमारी में हनुमान जयंती महोत्सव की तैयारी जोरों पर

सालमारी में हनुमान जयंती महोत्सव की तैयारी जोरों पर

विज्ञापन

बलिया बेलौन सालमारी स्थित उच्च विद्यालय प्रांगण में हनुमंत महोत्सव को लेकर बाला जी सेवा समिति सालमारी की ओर से 12 अप्रैल को कलश शोभा यात्रा के साथ हनुमान जयंती का शुभारंभ होगा. 12, 13 अप्रैल की रात्रि में भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा. इसको लेकर भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है. कलश शोभा यात्रा पूजन स्थल से निकल कर प्रमोद शर्मा के घर तक फिर वहां से लौट मनीघाट से जल उठा पूर्व एमएलसी घर के निकट रेलवे गेट, ठाकुरबाड़ी, बठौरा, माईवासा रेल गेट, अम्बेडकर चौक, मुख्य बाजार होते हुए पुनःपूजन स्थल पर समाप्त होगी. कलश यात्रा के दौरान भगवान हनुमान की प्रतिमा को भी पुष्पगुच्छ से सुसज्जित कर नगर परिक्रमा करायी जायेगी. इस दौरान पूरा वातावरण जय श्री राम…..जय हनुमान के जयकारे से गुंजायमान होगा. सड़कें हनुमान, श्री राम के नाम लिखे ध्वज आसमानों के बीच भक्त जन लहराते हुए जयकारा करेंगे. उक्त महोत्सव की सबसे खाश बात यह होती है कि सभी वर्गों के सहयोग से हीं आयोजन भव्य रूप से संभव होता है. यहां के गंगा जमुना तहजीब की मिशाल पेश करती है. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिकोण से सालमारी थाना अध्यक्ष राजेश कुमार सशस्त्र बलों संग तय रुट चार्टों पर मुस्तैद रहेंगे. शोभा यात्रा में बाला जी सेवा समिति परिवार की तरफ से पूजा कमेटी के अध्यक्ष शिव पोद्दार के अलावा पूजा कमेटी परिवार के अन्य सक्रिय सदस्य तैयारी में जुटे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन