मनिहारी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा महारूद्र महायज्ञ की तैयारी जारी

Updated:
विज्ञापन
मनिहारी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा महारूद्र महायज्ञ की तैयारी जारी

मनिहारी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा महारूद्र महायज्ञ की तैयारी जारी

विज्ञापन

– नगर कार्यपालक पदाधिकारी ने घाट का लिया जायजा मनिहारी गंगा घाट पर माघी पूर्णिमा के मौके पर होने वाले गंगा स्नान मेला व महारूद्र यज्ञ की तैयारी कमेटी की ओर से शुरू कर दी गयी है. नगर पंचायत की ओर से भी तैयारी गंगा घाट पर श्रद्धालुओं के लिए की जा रही है. नगर कार्यपालक पदाधिकारी अरविन्द कुमार ने गंगा घाट का जायजा लिया. यज्ञ स्थल का भी निरीक्षण किया. यज्ञ कमेटी अध्यक्ष सहदेव यादव से यज्ञ व मेला की तैयारी पर जानकारी लिया. माघी पूर्णिमा एक फरवरी को है. गंगा घाट पर दूर-दूर से लाखों श्रद्धालु गंगा स्नान करने आते है. गंगा स्नान कर यज्ञ स्थल पर पूजा अर्चना करते है. गंगा घाट पर यज्ञ मंडप बनाया जा रहा है. भव्य मेला का भी आयोजन होगा. गंगा घाट पर महायज्ञ 31 जनवरी से होगा. महारूद्र यज्ञ 31 जनवरी से चार फरवरी तक होगा. प्रतिमा विसर्जन 5 फरवरी को होगा. मौके पर यज्ञ कमेटी अध्यक्ष सहदेव यादव, नगर पार्षद ओम गुप्ता, नगर स्वच्छता प्रबंधन पदाधिकारी आरूष कुमार, अरूण यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन