सशक्त व मजबूत संगठन को लेकर कार्यकताओं को तरजीह

Updated at : 01 Jun 2025 7:19 PM (IST)
विज्ञापन
सशक्त व मजबूत संगठन को लेकर कार्यकताओं को तरजीह

सशक्त व मजबूत संगठन को लेकर कार्यकताओं को तरजीह

विज्ञापन

– प्रदेश पदाधिकारियों की सूची घोषित होने पर कटिहार भाजपा में हर्ष कटिहार बिहार बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल के निर्देश पर प्रदेश पदाधिकारियों की सूची घोषित होने पर कटिहार भाजपा ने खुशी जाहिर की. जिलाध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने बिहार में सशक्त व मजबूत संगठन बनाया है. इसमें कार्यकर्ताओं का विशेष ख्याल रखा गया है. जिलाध्यक्ष ने प्रदेश महामंत्री के रूप में राधा मोहन शर्मा, राजेश वर्मा, राकेश कुमार, लाजवंती झा को बनाया. प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में प्रमोद चंद्रवंशी, सुधांशु शंभू, धर्मशिला गुप्ता, प्रदेश मंत्री में संतोष रंजन राय, रत्नेश कुशवाहा, संजय गुप्ता, अजय यादव, अनिल ठाकुर को बनाया गया. क्षेत्रीय सह प्रभारी में नरेश शाह सहित प्रदेश के सभी पदाधिकारी को बधाई दिया. बधाई देने वालों में पूर्व उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, प्राणपुर विधायक निशा सिंह, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल, जिला परिषद अध्यक्ष रश्मि सिंह, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी प्रसाद महतो, चंद्रभूषण ठाकुर, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, सौरभ कुमार मालाकार, गोविंद अधिकारी, प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, राघवेंद्र सिंह, सीमा झा, गौरव पासवान, रीना झा, आलोक मंडल, बब्बन झा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन