पार्ट टू सब्सिडियरी विषयों की आज से होगी प्रायोगिक परीक्षा

Updated at : 18 May 2024 10:32 PM (IST)
विज्ञापन
Electoral Roll Revision

डीएस कॉलेज में विज्ञान व मनाेविज्ञान विषय के देंगे सभी कॉलेज के विद्यार्थी परीक्षा

विज्ञापन

कटिहार. डिग्री पार्ट टू 2024 सब्सिडयरी विषयों की परीक्षा डीएस कॉलेज में 19 से 27 मई तक होगी. डीएस कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ कुलभूषण मौया ने बताया कि सब्सिडियरी विषयों की प्रायोगिक परीक्षा भी दो पालियों में होगी. रसायन शास्त्र सब्सिडियरी विषय की परीक्षा पहले दिन 19 मई को डीएस कॉलेज के छात्र-छात्राएं देंगे. यह परीक्षा 27 मई तक होगी. मनोविज्ञान सब्सिडियरी विषय की प्रायोगिक परीक्षा 22 मई से होगी. यह परीक्षा 24 मई तक आयोजित की जायेगी. जूलाॅजी सब्सिडियरी विषय की प्रायोगिक परीक्षा 22 से 23 मई तक होगी. पहले दिन 22 मई को केबी झा कॉलेज के छात्र- छात्राएं मनोविज्ञान सब्सिडियरी विषय की प्रायोगिक परीक्षा देंगे. जबकि मनोविज्ञान सब्सिडियरी विषय की प्रायोगिक परीक्षा 21 मई से डीएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए होगी. 27 मई को एमजेएम महिला कॉलेज की छात्राओं की प्रायोगिक परीक्षा के साथ सम्पन्न होगी. उन्होंने बताया कि 20 मई से भौतिकी सब्सिडियरी विषय की प्रायोगिक परीक्षा होगी. 22 मई तक संचालित की जायेगी.

दूसरे दिन तीन केंद्रों पर कदाचारमुक्त हुई पार्ट टू की प्रायोगिक परीक्षा

स्नातक द्वितीय खंड 2024 की प्रायोगिक परीक्षा जिले के तीन केंद्रों में डीएस कॉलेज, केबी झा कॉलेज एवं एमजेएम महिला कॉलेज में दो पालियों में दूसरे दिन कदाचार मुक्त माहौल में हुई. केबी झा कॉलेज केंद्र पर बलरामपुर व आरवाई मनिहारी कॉलेज में छात्र-छात्राओं की भूगोल विषय ऑनर्स की परीक्षा हुई. डीएस कॉलेज में शनिवार को प्रथम पाली में केबी झा कॉलेज, दूसरी पाली में केबी झा कॉलेज, एसआरसीडी, आरवाई मनिहारी एवं आरडीएस कॉलेज सालमारी के छात्र-छात्राओं की रसायन शास्त्र ऑनर्स विषय की प्रायोगिक परीक्षा ली गयी. जबकि एमजेएम महिला कॉलेज में शनिवार को प्रथम पाली में एसआरसीडी कॉलेज की छात्राओं की होम सांइस की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई. केबी झा कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ जितेश कुमार ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा दोनों पाली ली गयी. डीएस कॉलेज के परीक्षा नियंत्रक डॉ कुलभूषण मौया ने बताया कि डीएस कॉलेज में शनिवार को प्रथम पाली में केबी झा कॉलेज, दूसरी पाली में केबी झा कॉलेज, एसआरसीडी, आरवाई मनिहारी एवं आरडीएस कॉलेज सालमारी के छात्र-छात्राओं की रसायनशास्त्र प्रतिष्ठा विषय की प्रायोगिक परीक्षा हुई. जबकि एमजेएम महिला कॉलेज के प्राचार्य डॉ दीपाली मंडल ने बताया कि एजेएम कॉलेज बनमनखी के अपर्णा कुमारी व पीएसडी हरदा के ज्योति कुमारी को परीक्षक बनाया गया है. ये दोनों तीन दिन तक गृह विज्ञान विषय के लिए पूर्णिया से डिपूट किये गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन