आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त पोल, बिजली व्यवस्था बहाल

Published by : RAJKISHOR K Updated At : 28 May 2026 6:00 PM

विज्ञापन

आंधी-बारिश से क्षतिग्रस्त पोल, बिजली व्यवस्था बहाल

विज्ञापन

कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में 12 मई से लगातार आंधी व बारिश के कारण बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई थी. तेज हवा और बारिश की वजह से कई जगहों पर बिजली के पोल गिर गए थे. तार टूटकर जमीन पर आ गए थे. इससे पूरे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी. जिसके कारण आम लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. घरों में अंधेरा छा गया था. पानी, मोबाइल चार्जिंग और अन्य दैनिक कार्यों में भी भारी परेशानी हो रही थी. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कोढ़ा विद्युत विभाग की टीम तत्काल सक्रिय हो गयी. कनीय विद्युत अभियंता पंकज ठाकुर के नेतृत्व में विभागीय कर्मियों ने दिन-रात एक कर मरम्मत कार्य शुरू किया. लगातार खराब मौसम व तकनीकी चुनौतियों के बावजूद टीम ने बिना रुके काम किया. क्षतिग्रस्त पोल व तारों को दुरुस्त करने में जुटी रही. बिजली विभाग की इस मुस्तैदी का परिणाम यह रहा कि भारी नुकसान के बावजूद अपेक्षाकृत कम समय में ही बिजली आपूर्ति को बहाल कर दिया गया. जहां एक ओर लोगों को लंबे समय तक बिजली कटौती की आशंका थी. विभाग के त्वरित प्रयासों ने सभी को राहत पहुंचाई. स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी-तूफान के कारण स्थिति काफी गंभीर हो गई थी. कई गांवों में पूरी तरह से बिजली ठप हो गई थी. लेकिन जिस तेजी से विभाग ने काम किया, वह काबिले तारीफ है. ग्रामीणों ने कहा कि इतनी बड़ी क्षति के बावजूद समय पर बिजली बहाल होना विभाग की कार्यक्षमता और समर्पण को दर्शाता है. कोढ़ा प्रखंड के निवासियों में बिजली बहाल होने के बाद खुशी की लहर दौड़ गयी. लोगों ने कनीय विद्युत अभियंता पंकज ठाकुर और उनकी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया. कई लोगों ने कहा कि विभाग की तत्परता के कारण उन्हें अधिक दिनों तक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा. इस पूरे घटनाक्रम ने यह साबित कर दिया कि यदि प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी समर्पण के साथ कार्य करें, तो किसी भी आपदा की स्थिति में आमलोगों को जल्द राहत पहुंचाई जा सकती है.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन