रोबोटिक्स के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान से रूबरू हुए पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी

रोबोटिक्स के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान से रूबरू हुए पॉलिटेक्निक के विद्यार्थी
– प्रोजेक्ट्स व हैकाथॉन में योगदान बीस छात्रों का चयन – रोबोटिक्स पर सात दिवसीय हैंड्स ऑन वर्कशॉप का सफल आयोजन – रोबोटिक्स के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए चारों ब्रांच के छात्रों को किया गया प्रेरित कटिहार राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कटिहार के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सीओई के तत्वावधान में एमायरा केडज़ोन सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से सात दिवसीय रोबोटिक्स वर्कशॉप का सफल आयोजन किया गया. वर्कशॉप के माध्यम से विद्यार्थियों को रोबोटिक्स के क्षेत्र में व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया. उन्हें नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया गया. कॉलेज के प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने सभी छात्रों के प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण किया. छात्रों को व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए अभिनव प्रोजेक्ट्स बनाने को लेकर उत्साहवर्द्धन किया. कॉलेज प्रशासन हमेशा छात्रों के प्रोजेक्ट्स के लिए सहायता प्रदान करता है. हर संभव मार्गदर्शन किया है. वर्कशॉप के अंत में आयोजित ऑफलाइन टेस्ट के आधार पर 20 छात्रों का चयन आगामी प्रोजेक्ट्स और हैकाथॉन में योगदान देने के लिए किया. वर्कशॉप के सफल समापन के बाद छात्र अब स्वायत्त रूप से रोबोटिक्स प्रोजेक्ट्स बनाने में सक्षम हो गए हैं. समारोह के समापन पर प्राचार्य डॉ रवि कुमार ने वर्कशॉप के ट्रेनर और मेंटर को शॉल भेंट कर सम्मानित किया. सात दिवसीय वर्कशॉप का सफल संचालन सीओई प्रभारी इंजीनियर अभिषेक मानकर, वर्कशॉप प्रभारी इंजीनियर जियाउर रहमान के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ. कर्मचारियों में अभिषेक चंद्र जोश, मासूम कुमार, सूरज कुमार, रूपेश कुमार ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से वर्कशॉप को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. यह वर्कशॉप छात्रों के तकनीकी कौशल को बढ़ाने और उन्हें रोबोटिक्स के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




