राजनीतिक नेता को मातृ शोक

Updated at : 07 Jun 2025 6:34 PM (IST)
विज्ञापन
राजनीतिक नेता को मातृ शोक

राजनीतिक नेता को मातृ शोक

विज्ञापन

कुरसेला राजनीतिक समाजिक नेता विनोद राज झा की मां गिरजा देवी पति स्व सदानंद झा का 104 वर्ष के उम्र में निधन हो गया. इनके मां के निधन से रिश्तेदारों शुभ चिंतकों में शोक की लहर दौड़ गयी. दिवंगत गिरजा देवी अपने पीछे पुत्र विनोद राज झा, मनोरंजन झा, पुत्री उषा देवी सहित पोता, पोती, नाती नातिन से भरा परिवार छोड़ गयी है. इनके निधन का खबर सुन कर राजनीतिक समाजिक लोगों ने झा के आवास पर पहुंच कर पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर मृत आत्मा के सदगति प्रदान करने का कामना किया. जानकारी में बताया गया कि दिल्ली से उनका उपचार करा कर ट्रेन से कुरसेला लाया जा रहा था. रास्ते में उसने दम तोड़ दिया. इनके पति कुरसेला क्षेत्र के प्रतिष्ठित वरिष्ठतम शिक्षकों में गिने जाते थे. दिवंगत गिरजा देवी का दाह संस्कार शनिवार को त्रिमोहनी संगम गंगा में किया गया. मुखाग्नि बड़े पुत्र विनोद राज झा ने दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन