सरस्वती पूजा में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, थानाध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
सरस्वती पूजा में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, थानाध्यक्ष

सरस्वती पूजा में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर, थानाध्यक्ष

विज्ञापन

मनसाही आगामी सरस्वती पूजा को लेकर बुधवार को थाना परिसर में जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के बीच बैठक हुई. अध्यक्षता थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद व अंचलाधिकारी इस्माइल ने संयुक्त रूप से किया. थानाध्यक्ष ने कहा कि सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सरस्वती पूजा मनाने की अपील की. डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सभी पूजा समिति को लाइसेंस लेना अनिवार्य और मूर्ति विसर्जन के लिए तय समय-सीमा करने के लिए कहा गया. ताकि त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो सके. कहा कि शैक्षणिक स्थान, अस्पताल, सरकारी कार्यालय के पास बजा बजाकर शोरगुल नहीं करेंगे. जुलूस में घातक हथियार नहीं रहेगा. जुलूस के साथ लाइसेंस साथ में रखना होगा. अंचलाधिकारी इस्माइल ने कहा कि सरस्वती पूजा सामाजिक एकता और सौहार्द का पर्व है. इस शांतिपूर्ण और सादगी के साथ मनाने की अपील की. प्रमुख सुषमा कुमारी, जिला प्रतिनिधि खुर्शीद आजाद, मुखिया दीपनारायण पासवान, शंकर यादव, राजद नेता संतोष यादव, अजीत सिंह, पूर्व सरपंच जितेंद्र पासवान सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजकिशोर

लेखक के बारे में

By राजकिशोर

राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन