रामनवमी व चैती दुर्गापूजा में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर

रामनवमी व चैती दुर्गापूजा में हुड़दंगियों पर पुलिस की रहेगी पैनी नजर
– त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में मनाने की अपील हसनगंज हसनगंज थाना प्रांगण में रामनवमी व चैती दुर्गापूजा को लेकर शुक्रवार को सीओ कृष्ण मोहन कुमार व थानाध्यक्ष अनिस कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में चैती दुर्गापूजा और महारामनवमी पर्व मनाने को लेकर चर्चा की गयी. थानाध्यक्ष ने कहा कि चैती दुर्गा और महा रामनवमी का त्यौहार भाईचारे का पर्व है. इसे आपसी प्रेम और शांति के साथ मनायें. सभी गणमान्य लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की. अशांति फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. डीजे के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. बिना अनुमति का कोई भी जुलूस नहीं निकलेगा. सभी जिलों से पूर्व निर्धारित मार्ग और समय के अनुसार ही संचालित किये जायेंगे. शास्त्रों का प्रदर्शन पूरी तरह वर्जित रहेगा. जुलूस की पूरी वीडियोग्राफी करायी जायेगी. सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जायेगी. किसी भी समुदाय विशेष के खिलाफ अभद्र या भड़काऊ टिप्पणी करने पर सख्त कार्रवाई होगी. मौके पर प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, एसआई दिलीप कुमार सिंह, मुखिया रानी देवी, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, पूर्व मुखिया उस्मानगनी, सरपंच में गजेंद्रनाथ शर्मा, तल्लू हेंब्रम, अनिल मंडल, मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, पंचायत समिति सदस्य अजीमुद्दीन, उप मुखिया रवि कुमार साह, दशरथ कुमार पान, पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, भाजपा नेता गौतम कुमार, प्रशांत झा, भाजपा युवा मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू मंडल, अमन कुमार महतो, वार्ड सदस्य मंगल महलदार, उत्तम भगत, विकास विश्वास, चंदन सोनी सहित कई लोग मौजूद रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




