असामाजिक तत्वों पर रहेगी पुलिस की पैनी नजर

थाना प्रांगण में मुहर्रम को लेकर अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी.
आजमनगर. थाना प्रांगण में मुहर्रम को लेकर अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गयी. बैठक में उपस्थित अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने शांतिपूर्ण मुहर्रम मनाये जाने का लोगों से अपील की. बताया जाता है कि आजमनगर थाना क्षेत्र में इससे पूर्व जब भी मुहर्रम का त्योहार आता है. इस क्षेत्र के लोग मिलजुल कर त्योहार मनाने में अहम भूमिका निभाते हैं. हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के लिए एक दूसरे के त्योहार में हाथ बंटाते हैं. अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा ने कहा की असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. लोगों से अफवाह पर ध्यान नहीं दिए जाने की अपील करते हुए अरविंद कुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी तरह का कोई मामला हो तो पुलिस को सूचना तुरंत दे. इस मौके पर मुखिया भारत राय 20 सूत्री अध्यक्ष नंदलाल पाल, उपाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, गुड्डू भगत, राजद नेता मेराज आलम, मनोज भगत, जिला परिषद अब्दुल सलाम, मुखिया प्रतिनिधि गफ्फार आलम, इजहार आलम, मोहतमिम, अजहर निजामी, नंदलाल राय साहाजान आदि लोग उपस्थित रहे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




