शराब तस्कर को पुलिस ने भेजा जेल
Published by : RAJKISHOR K Updated At : 09 May 2026 6:08 PM
कदवा पुलिस ने गुप्त सूचना पर 2.4 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया.
कदवा. कदवा पुलिस ने गुप्त सूचना पर 2.4 लीटर विदेशी शराब के साथ एक शराब तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया. थाना क्षेत्र के मेढोल गांव में सूचना मिली कि एक व्यक्ति विदेशी शराब की तस्करी कर रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम दलबल के साथ मेढोल गांव पहुंच कर उक्त शराब तस्कर को शराब की तस्करी करते गिरफ्तार कर लिया. जब उसकी तलाशी ली गयी तो उसके पास से कुल 2.4 लीटर विदेशी शराब बरामद हुआ. जिसे गिरफ्तार कर थाना लाया गया. पूछताछ के क्रम में उक्त शराब तस्कर ने अपना पहचान थाना क्षेत्र के मेढोल ग्राम निवासी राहुल कुमार यादव के रूप में दिया. तस्कर को कागजी प्रक्रिया पूरा कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










