सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण मनाने को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने निकाला फ्लैग मार्च

सरस्वती पूजा शांतिपूर्ण मनाने को लेकर पुलिस पदाधिकारी ने निकाला फ्लैग मार्च
कटिहार जिले में शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में सरस्वती पूजा संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन अडिग है. जिसके लिए प्रशासनिक तैयारी पुरी कर ली गयी है. एसपी शिखर चौधरी के निर्देश पर एसडीपीओ सदर अभिजीत सिंह, पुलिस उपाधीक्षक सह ट्रैफिक डीएसपी सद्दाम हुसैन, सदर अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया. जिसमें नगर थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहित नगर थाना में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी एवं भारी संख्या में पुलिस बल शामिल थे. फ्लैग मार्च नगर थाना से निकाली गयी, जो बाटा चौक, हरदयाल टॉकीज रोड, दुर्गा स्थान चौक, एमजी रोड, गोलछा कटरा चौक, पानी टंकी होते हुए शहरी क्षेत्र का विभिन्न चौक चौराहों एवं मुहल्ले का भ्रमण किया. फ्लैग मार्च में कतारबद्ध पुलिस जवान शामिल थे. इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य लोगों में पुलिस व कानून के प्रति सम्मान एवं हुड़दंगियों व अराजकतत्वों में भय उत्पन्न करना है. ताकि सौहार्द बिगाड़ने के पहले वह भली भांति सोच लें कि पुलिस उनके साथ किस तरह का व्यवहार करेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजकिशोर
राजकिशोर प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के कटिहार कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










